ग्राम पंचायत निचार में ग्राम सभा का आयोजन

0
221

सुरजीत नेगी/ किन्नौर,
ग्राम पंचायत निचार में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस चौकी निचार के प्रभारी द्वारा “किशो कानून किशो अधिकार अभियान” के तहत भाग लिया गया। सभा में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई | नशा मुक्ति: खासकर चिट्टा जैसे नशों के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की गई। बाहरी व्यक्तियों का पंजीकरण: अन्य राज्यों से आए मजदूरों और खासकर कश्मीरी व्यक्तियों का थाना में पंजीकरण अनिवार्य बताया गया। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। साइबर क्राइम: साइबर अपराधों से बचाव व “डिजिटल अरेस्ट” के बारे में जानकारी दी गई। यातायात नियम: Drunk & Drive से बचने, हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई। बाल विवाह: इससे होने वाले स्वास्थ्य नुकसान व कानूनी सजा की जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गई। हेल्पलाइन नंबर: आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here