मुख्य समाचार

राजगढ़ वन मंडल में वनों को आग से बचाने के लिए जागरूकता अभियान प्रारंभ

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

गर्मियों के आगमन के साथ ही वनों में आगजनी की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजगढ़ वन मंडल में वनों को आग से बचाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी दिनेश अंगीरस ने बताया कि यह अभियान 24 अप्रैल से शुरू किया गया है और इसमें वन मण्डल के अंतर्गत आने वाली लगभग 68 पंचायतों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को वनों की महत्ता और आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थान, पंचायत प्रतिनिधि एवं वन समितियाँ मिलकर विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर नागरिकों को वनों में आग न लगाने, वन्य जीवों की सुरक्षा करने तथा वन संपदा को संरक्षित रखने की सलाह दी जाएगी। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में भी विद्यार्थियों के माध्यम से वन सुरक्षा का संदेश फैलाया जायेगा। इस अभियान के तहत विशेष रूप से ‘वन मित्रों’ को आग पर नियंत्रण और उसे बुझाने के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्हें प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपाय सिखाए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे त्वरित कार्रवाई कर सकें। इसके लिए जरूरी उपकरण भी मुहैया कराए जा रहे हैं। वन परिक्षेत्राधिकारी दिनेश अंगीरस ने लोगों से अपील की कि वे वनों की रक्षा के लिए वन विभाग का सहयोग करें और अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति वनों में जानबूझकर आग लगाते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago