मुख्य समाचार

बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना )में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना )में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के अधीक्षक जेपी मेहता, विशिष्ट अतिथि वर्षा ठाकुर व कलना वार्ड की महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही। कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में प्रो० राजेंद्र नेगी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास, सहयोग व सांस्कृतिक मूल्य का स्थानांतरण करना है इसलिए शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करवाए जाते है। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्राएं ज्योतिका महाजन व गंगा के कश्मीरी डांस की प्रस्तुति के साथ किया गया। प्रशिक्षु छात्राओं कृष्णाभारती, पूजा शिवानी एवं संजना ने एकल गान सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नौरी नाटी , पहाड़ी, बुशहरी , कुल्लवी गढ़वाली नाटी के साथ पड़ोसी देश नेपाली नाटी से छात्र एवं छात्राओं ने सभागार में समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. ललित कायथ के साथ अनामिका व बालकृष्ण ने किया।

इस मौके पर प्रबंधन समिति द्वारा प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए धाम का भी आयोजन किया गया। अंत में अपने धन्यवाद् प्रबोधन में कार्यक्रम समन्वयक प्रो ०नवनीत चौहान ने मुख्यातिथि, वशिष्ट अतिथि व सभागार में उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। अपने बधाई संदेश में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन आनंद,कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता व सचिव इंजीनियर राजीव शर्मा ने शिक्षक वर्ग व छात्रों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के आयोजन पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में प्रो. ललित कायथ,प्रो.तपस्या शर्मा , प्रो. किरण बाला शर्मा, , प्रो. नरेंद्र ठाकुर हेमलता बिष्ट, पूर्ण चंद, हेमराज भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago