Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट का तीसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

एसजेवीएन की फ्लैगशिप परियोजना 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट हासिल किया है, जो संयंत्र के आरम्भ होने के बाद से तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन है। इससे पूर्व, तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन 7313.784 मिलियन यूनिट के रूप में दर्ज किया गया था, जो वित्त वर्ष 2015-16 में हासिल किया गया था। पहला उच्चतम और दूसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड क्रमशः 7610.257 मिलियन यूनिट और 7445.431 मिलियन यूनिट है जो वित्त वर्ष 2011-12 और 2019-20 के दौरान हासिल किए गए थे।

एनजेएचपीएस ने वित्त वर्ष 2024-25 में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 13 अगस्त, 2024 को 39.572 एमयू का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया। साथ ही, जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया गया। एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर, 2024 को 6612 मिलियन यूनिट की दूसरी सबसे तेज डिज़ाइन ऊर्जा भी हासिल की।

परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पॉवर स्टेशन के प्रत्येक विभाग के अटूट समर्थन को समर्पित किया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं रखरखाव टीम और नाथपा में बांध टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने अद्वितीय समर्थन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए एसजेवीएन प्रबंधन के प्रति भी आभार  व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

13 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

13 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago