Uncategorized

200 छात्रों ने की विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात, बाद मे देखी सदन की कार्यवाही

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज दोपहर 2:00 बजे भारतीय विधि अध्ययन संस्थान हरिदेवी, आई0टी0आई0 शिमला तथा  पत्रकारिता विभाग हि0प्र0 विश्वविद्यालय के 200 छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात की। छात्रों से संवाद के दौरान पठानियां ने कहा कि अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण होता है। वह सदन की कार्यवाही का संचालन करता है, बहस को नियंत्रित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी सदस्य नियमों का पालन करें। उनका मुख्य कार्य निष्पक्ष रहना और सभी को अपनी बात रखने का मौका देना है।

पठानियां ने कहा कि विधान सभा की संसदीय प्रणाली में विधायक जनता द्वारा चुने जाते हैं और वे सरकार बनाते हैं। यह सरकार विधान सभा के प्रति जवाबदेह होती है और उसे नियमित रूप से अपने कार्यों का ब्यौरा देना होता है। इस प्रणाली में मुख्यमंत्री और उनके मंत्री विधान सभा के सदस्य होते हैं और उन्हें सदन में बहुमत का समर्थन प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि संसदीय प्रणाली में विधायक और सांसद दोनों ही जनता के प्रतिनिधि होते हैं  लेकिन उनके कार्यक्षेत्र अलग – अलग होते हैं। विधायक राज्य स्तर पर काम करते हैं जबकि सांसद राष्ट्रीय स्तर पर। विधायक राज्य विधान सभा के सदस्य होते हैं और राज्य के कानूनों और नीतियों पर काम करते हैं।

इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधान सभा सदस्यों की 68 सीटों का प्रावधान है। जिस दल की सीटों की संख्या 35  या इससे अधिक होती है वह सरकार का गठन करते हैं। उन्होने कहा कि सबसे पहले मंत्रीमण्डल का गठन किया जाता है जिसमें मुख्यमंत्री तथा मंत्री शामिल होते हैं तथा मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय मंत्रीपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं। स्पीकर विधान सभा के चुनाव पर  विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि विधान सभा में स्पीकर का चुनाव विधान सभा सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। सबसे पहले  सदन का सबसे  वरिष्ठ सदस्य प्रोटेम स्पीकर चुनाव प्रिक्रिया की शुरूआत करता है। फिर स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं तो गुप्त मतदान होता है और सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार स्पीकर बन जाता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित  भी किया। उन्होने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

55 minutes ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

59 minutes ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

2 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

2 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago

सड़क निर्माण साइट से लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना झाकड़ी में चोरी का एक मामला दर्ज किया…

3 hours ago