Uncategorized

एसजेवीएन के 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस को जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षि‍त परियोजना के लिए सीबीआईपी अवार्ड से सम्मानित किया गया

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

एसजेवीएन के फ्लैगशिप 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ‘जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना के लिए सीबीआईपी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) श्री राज कुमार चौधरी तथा नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में हासिल किया।

यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में देश के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन तथा प्रचालन करके राष्ट्र निर्माण में एसजेवीएन के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह अवार्ड विद्युत स्टेशन की बेहतरीन सिविल संरचनाओं के लिए प्रदान किया गया है, जहां वर्ष दर वर्ष विद्युत् उत्पादन में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा रही है।

उपलब्धियों की श्रृंखला को जारी रखते हुए, एनजेएचपीएस ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में विद्युत उत्पादन के कई रिकॉर्ड स्‍थापित किए हैं और विद्युत क्षेत्र में एक बार पुन: अपनी क्षमता को सिद्ध किया है। विद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक 3450.980 मिलियन यूनिट का तिमाही विद्युत उत्पादन तथा दिनांक 13 अगस्त, 2024 को अब तक का सर्वाधिक 39.572 मिलियन यूनिट का एकल दिवसीय विद्युत उत्पादन दर्ज किया है।

विद्युत स्टेशन ने जुलाई 2024 के दौरान अब तक का सर्वाधिक 1222.170 मिलियन यूनिट का मासिक विद्युत उत्पादन भी दर्ज किया । सतलुज नदी में सिल्ट के उच्च स्तर के बावजूद बिना किसी शटडाउन के विद्युत् उत्पादन जारी रखा। यह पुरस्कार घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण एवं अध्यक्ष सीबीआईपी व डॉ. एम.के. सिन्हा, अध्यक्ष केंद्रीय जल आयोग एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीबीआईपी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago