Uncategorized

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभागार में कार्यक्रम आयोजित

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभागार में बीबीए डिपार्टमेंट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी बी ए के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर भारती भांगड़ा के आगमन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उसके पश्चात बी बी ए के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा महाविद्यालय में संचालित बी बी ए प्रोग्राम की रूपरेखा का परिचय दिया। तत्पश्चात छात्र ऋषिता ने एक पीपीटी के माध्यम से 2020 के बाद होने वाली विभागीय गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। महाविद्यालय में बीबीए के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम पहली बार किया गया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में दीक्षा कृष, वंश ने मंच संचालन किया। इस आयोजन में बी बी ए विभाग के सभी अध्यापक मौजूद रहे। मि सुगंधा पॉल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर भारती भाग़ड़ा ने कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा , मि सुगंधा पॉल, डॉक्टर राजल ,डॉक्टर सुनीता, मि कोमल मि साक्षी को इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago