चाखल वार्ड में विकास कार्यों में कोई धांधली नहीं हुई -उप प्रधान

0
255

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ ब्लॉक की थैना बसोत्री पंचायत के चाखल वार्ड में विकास कार्यों में हुई धांधलियों को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है । जहां एक ओर इस वार्ड की एक महिला द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं बारे गंभीर आरोप लगाए गए है । वहीं पर दूसरी ओर पंचायत के उप प्रधान अनिल कुमार सहित वार्ड सदस्यों ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिए है । उन्होने बताया कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता दर्शाई गई है। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने भी इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है । इनका कहना है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते आरोप निराधार आरोप लगाए जा रहे है जोकि तर्कसंगत नहीं है ।

उप प्रधान अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि डूंगीसेर चाखल गांव में सड़कों पर टाईलें बिछाने के लिए 24 लाख की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई थी जिसमें से 18 लाख की राशि व्यय की जा चुकी है अभी कार्य प्रगति पर है । इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवन के लिए सांसद निधि से चार लाख पंचायत को दिए गए थे परंतु इस भवन के लिए भूमि उपलब्ध न होने से सारी धनराशि पंचायत में पड़ी है । इसी प्रकार महिला मंडल भवन के लिए साढ़े तीन राशि मिली है । अभी इस भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है । खेल मैदान के लिए स्वीकृत चार लाख राशि मे से तीन लाख की राशि व्यय की जा चुकी है । पीने के पानी के लिए रबड़ की पाईपें चरणबद्ध तरीके से बिछाई जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here