Uncategorized

क्लैंड हाऊस स्कूल के बच्चों ने विधान सभा अध्यक्ष के सामने लगाई सवालों की झड़ी, अध्यक्ष पठानियां ने हर सवाल का जवाब देकर बच्चों को किया संतुष्ट

 शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के 7वें दिन की कार्यवाही देखने आए ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के 121 बच्चों ने आज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से कौंसिल चैम्बर के बाहर मुलाकात की। इस अवसर पर संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने छात्रों से पूछा कि आप कुछ सीखने आए हैं तो मुझ से सवाल भी कर सकते हैं। ऐसा सुनने के बाद बच्चों ने विधान सभा अध्यक्ष के सामने सवालों की झड़ी लगा दी जो पर्यावरण, शिक्षा तथा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विकास से सम्बन्घित थे। पठानियां ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हालांकि उनकी भूमिका यहाँ अलग है तथा वह यहाँ की व्यवस्था चलाते हैं लेकिन फिर भी वह हर प्रश्न का जवाब देंगे। शिक्षा नीति पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए पठानियां ने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दे रही है। सरकार शिक्षण संस्थानों  को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार उन शिक्षण संस्थानों का विलय कर रही है जहाँ विद्यार्थी कम है तथा शिक्षक ज्यादा इससे शिक्षकों की कमी भी दूर होगी तथा शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा। संवाद करते हुए पठानियां ने कहा कि सरकार पर्यावरण के प्रति संवदेनशील है। उन्होने कहा कि प्रदूषण  को कम करने हेतु सरकार बैटरी संचालित वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है तथा हरे वृक्षों  का कटान पूर्णत: प्रतिबन्धित है।

पठानियां ने बच्चों को आज सदन में होने वाली कार्यवाही के बारे भी अवगत करवाया तथा सत्र की कार्यवाही देखने आए बच्चों को दर्शक दीर्घा में आने के लिए आमंत्रित भी किया। पठानियां ने बच्चों को विधान सभा की कार्यप्रणाली, कार्यसंचालन बारे भी जानकारी दी तथा यहाँ से अच्छा अनुभव साथ ले जाने के लिए भी प्रेरित किया। पठानियां ने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा अपने आप को नशे से दूर रखने तथा प्रदेश के अन्दर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

10 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

11 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

11 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

11 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

17 hours ago