Uncategorized

राजगढ़ में प्राथमिक शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राजगढ़ ( पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ में प्राथमिक शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आधुनिक शिक्षा प्रदान करने और शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बीआरसीसी कार्यालय राजगढ़ में प्राथमिक शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आरम्भ हो गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ अनिल भारद्वाज ने किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे विद्यार्थियों को और अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षित कर सकें। इस प्रशिक्षण शिविर में राजगढ़ और नौहराधार शिक्षा खंड की प्राथमिक पाठशालाओं के लगभग 44 शिक्षकों को विभिन्न स्रोत व्यक्तियों द्वारा क्षमता निर्माण विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षण सामग्री बनाने, उसका प्रभावी उपयोग करने और खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने की विधियां सिखाई जा रही हैं। इसके अलावा, शिक्षकों की क्षमता को मजबूत करने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विद्यालयों में अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से अंजाम दे सकें। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

8 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago