राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
प्रदेश सरकार के बजट में राजगढ़ में दमकल बिभाग का कार्यालय खोलने और इसी वर्ष सीवरेज का कार्य आरंभ करने की घोषणा करने के लिए राजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का आभार प्रकट किया है | पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान , सुंदर सिंह ठाकुर , विवेक शर्मा , सुनील शर्मा , राजकुमार ठाकुर , दिनेश आर्य . विक्रम ठाकुर , आशा प्रकाश , अजय चौहान , रतन हाब्बी , सुरेन्द्र तोमर , अनुज ठाकुर , अमन ठाकुर , दुर्गेश सिंहमार , रामा नन्द ठाकुर , जीवन सिंह , राजिन्द्र वर्मा , धर्मेन्द्र वर्मा , जितेन्द्र ठाकुर व् कमल रापटा आदी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बजट में राजगढ़ के लिए दमकल विभाग कार्यालय खिलने और सीवरेज का कार्य आरम्भ करवाने का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रती आभार प्रकट किया | कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि राजगढ़ में दमकल विभाग खोले जाने की मांग कई वर्षो से के जा रही थी और इसकी यहाँ नितांत आवश्यकता थी | दमकल विभाग कार्यालय खुलने से आगजनी की घटनाओ पर समयबद्द काबू पाया जा सकेगा | साथ ही सीवरेज प्रणाली से जुड़ने से लगातार बड़ते जा रहे राजगढ़ शहर के लोगो को भी सुविधा मिलेगी | कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेश बजट की भी सराहना करते हुए बजट को हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और प्रत्येक वर्ग को राहत , खुशहाली और दूरदर्शी बताया और कहा कि यह बजट हिमाचल के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा |



