Uncategorized

लूहरी परियोजना में टीबी रोग बारे किया जागरूक

सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर,

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण 1 मे नि-क्षय जागरूकता सत्र एवं नि-क्षय शिविर का आयोजन लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण 1 मे सभी अनुबंध कर्मचारियों के लिए क्षय-रोग (टीबी) की जागरूकता हेतु ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, कुमारसैन के सौजन्य से डॉ मृदुल शर्मा, मेडिकल ऑफिसर द्वारा नि-क्षय जागरूकता सत्र एवं नि-क्षय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष धीरज गुप्ता, उप महाप्रबंधक, राजेन्द्र सिहं वरिष्ठ प्रबंधक, मानव ससं ाधन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के भाषण से हुआ। उन्होंने अपने भाषण में भारत सरकार द्वारा 100-दिवसीय सघन अभियान का भी जिक्र किया और कार्यालय के अनुबंध कर्मचारियों टीबी के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित भी किया। एसजेवीएन टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में पहले भी योगदान देता रहा है और इसलिए एसजेवीएन को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 7 दिसंबर
2024 को सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, क्षय रोग (टीबी) को समाप्त करने के लिए समन्वित और सहयोगात्मक प्रयास में संलग्न है। मंत्रालय द्वारा 7 दिसंबर 2024 को टीबी उन्मूलन पर 100-दिवसीय सघन अभियान की शुरुआत की गई है। यह राष्ट्रीय पहल टीबी की घटनाओं और मृत्यु दर में महत्वपूर्णकमी लाकर देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य को बहे तर बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान के तहत सभी कर्मचारियों में जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। डॉ मृदुल शर्मा ने टीबी के प्रति सभी को जागरूक किया और टीबी के बचाव के उपाय भी बताए और टीबी से न डरने की सलाह भी दी। डॉ मृदुल शर्मा ने टीबी के प्रति सभी को जागरूक किया और टीबी के बचाव के उपाय भी बताए और टीबी से न डरने की सलाह भी दी। डॉ मृदुल शर्मा और उनके सहयोगी टीम ने टीबी की जांच की। इस कार्यक्रम मे सभी कर्मचारियो ने बढ़ चढक़र भाग लिया और नि-क्षय जागरूकता सत्र एवं नि-क्षय शिविर को सफल बनाया। अंत में इस कार्यक्रम का समापन राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

9 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

11 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

11 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

13 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

20 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

20 hours ago