मुख्य समाचार

संजौली में निजी रेस्तरां के टॉयलेट में मृत मिला युवक

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला के संजौली में एक निजी रेस्तरां के टॉयलेट में एक युवक मृत अवस्था मे मिला है। युवक की संदिग्ध मौत से पूरे उपनगर में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहिल (25-30 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीर बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर पेश आई है

सूचना के अनुसार, टॉयलेट का दरवाजा करीब एक घंटे तक अंदर से बंद रहा। कई ग्राहक टॉयलेट करने गए, लेकिन दरवाजा बंद मिला। इसके बाद संचालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर युवक की लाश मिली। मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्नेहिल लंबे समय से नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।

चिंताजनक बात यह है कि यह पिछले कुछ दिनों में नशे से होने वाली चौथी मौत है। इससे पहले संजौली, सिमिट्री और लालपानी में तीन लोगों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी। इनमें से एक मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लगातार मौतों से शहर में दहशत का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

12 minutes ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

28 minutes ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

43 minutes ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

4 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

16 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

18 hours ago