Uncategorized

रकच्छम ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर कार्यशाला आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिला प्रशासन किन्नौर, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला के सांगला तहसील की ग्राम पंचायत रकच्छम में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया जिसमें महिला मंडल, युवक मंडल, होटल व्यवसाय से जुड़े ग्रामीण युवा दल, आईटीबीपी का दल व राजकीय महाविद्यालय के दल ने भाग लिया।

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने कार्यशाला को आरंभ करते हुए बताया कि 11 से 13 मार्च, 2025 तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में दिल्ली के एक विशेषज्ञ दल द्वारा जिला के दलों को बर्फ से मूर्तियां बनाने पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। दिल्ली के इस विशेषज्ञ दल ने वर्ल्ड आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला किन्नौर में पहली बार इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य जिला के लोगों को बर्फ से मूर्तियां बनाने पर प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण जहां जिला के लोगों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करेगा वहीं इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यशाला कला, रचनात्मकता व प्रबीणता का उत्तम उदाहरण साबित होगा।

इस अवसर पर वर्ल्ड आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अभ्युदय दल के सुनील कुसवाहा, रवि प्रकाश, रजनीश वर्मा व मुहम्मद सुल्तान आलम ने जिला के 05 दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी जितेंद्र आलम बिहाल, सहायक अरण्यपाल वन करण कपूर, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, रकच्छम ग्राम पंचायत के प्रधान सुनील नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

Himachal Darpan

Recent Posts

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 minutes ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

26 minutes ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

29 minutes ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

4 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

5 hours ago