Uncategorized

सराहां में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजित

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

बाल विकास विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद द्वारा बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग पच्छाद खंड के कर्मियों के साथ एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का सराहा में दिनांक 10/3/25 को आयोजन किया। उक्त कार्यशाला में पुनीत शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी, पच्छाद,कीर्ति खन्ना चिकित्सा अधिकारी बागथन , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर शर्मा,नरेश परमार,बाबूराम अत्री सहित 63 आशा कार्यकर्ता,12आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आईसीडीएस पर्यवेक्षक सुषमा देवी ,मीरा ठाकुर,कुसुम शर्मा ,आदित्य ठाकुर ने भाग लिया।सर्वप्रथम दीपक चौहान,बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ,हिमाचल प्रदेश द्वारा केंद्रीय प्रायोजित बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व,उद्देश्य,एवं कार्य योजना बारे अवगत करवाया।उन्होंने बताया कि इस अभियान को 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन देश प्रदेश स्तर पर किया गया।जब से ये अभियान शुरू हुआ है तब से इस योजना के संचालन उपरांत सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने प्रारंभ हो गए है।

उन्होंने बताया कि पच्छाद खंड में वर्ष 2022 -23 ,2023-24,2024-25(1/25 तक) में जन्म के समय शिशु लिंगानुपात क्रमशः 1030,930 तथा 1040 रहा जोकि सिरमौर एवं प्रदेश की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर है जिसके लिए उन्होंने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के सफल बनाने हेतु किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।साथ ही उन्होंने ऐसे परिवारों में जहां 2 या इस से अधिक बेटियां की लगातार ट्रैकिंग करने को कहा क्योंकि ऐसे परिवारों में गर्भवती महिलाओं के जबरन गर्भपात की संभावना रहती है।उन्होंने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव,जन्म पंजीकरण पर विशेष बल दिया तथा प्रतिवर्ष 1 बिंदु सुधार किए जाने पर बल दिया।तत्पश्चात डॉक्टर पुनीत शर्मा बीएमओ पच्छाद ने अपने संबोधन में पीसी एंड पी एन डी टी एक्ट तथा एम टी पी एक्ट बारे विस्तार से अवगत करवाया तथा यदि कोई चिकित्सक या सोनोग्राफी में संलिप्त व्यक्ति इन नियमों के अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून में किए गए प्रावधानों बारे भी बताया गया।उनके द्वारा आवाहन किया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने की आवश्यकता है।अंत में दीपक चौहान,बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और इस अभियान के सफलता हेतु स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के अपेक्षा की।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago