Uncategorized

राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर द्वारा 20 फ़रवरी, 2025 से जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में सभी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर ,आशा कोऑडीनेटर, पर्यवेक्षक व सीएचओ उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
डॉ. अजय पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के 172526 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 1 से 5 वर्ष के 40204 बच्चांं को विटामिन -ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 646 आशा और 42 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन -ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की आँतो में कीड़े होने से बच्चे एनिमिया के शिकार हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में 1480 सरकारी, 169 गैर सरकारी स्कूल तथा 1573 आंगनवाड़ी केंद्र है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्कूल अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पंचायत प्रधानों ,सदस्यों व सभी लोगों से आग्रह किया हैं कि वे अपने- अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा खुराक लेने से वंचित न रहे, और यदि किसी कारणवश कोई बच्चा छुट जाये तो अभिभावकों से विशेष किया कि वे नजदीकी आशा वर्कर से सम्पर्क करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

43 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

1 hour ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago