ददाहू (हेमंत चौहान),
रविवार को पुलिस थाना पौंटा साहिब की टीम ने दौराने यातायात चेकिंग नजद गोविंदघाट बैरियर के पास ट्रक नंबर HP 17F- 1482, जिसमे चालक योगेश पुत्र माम चंद निवासी गांव नेरो कोटडी डा ० कौलवाला भूड़ तहसील नाहन जिला सिरमौर (हि0प्र0) व उम्र 24 वर्ष तथा साथ मे बैठा अन्य व्यक्ति जिसका नाम अजय कुमार पुत्र धयान सिंह निवासी गांव रामपुर भारापुर डाकघर धौलाकुआँ तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर व उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 12.942 किलोग्राम भुक्की बरामद की | जिस पर पुलिस थाना पौंटा साहिब में उपरोक्त दोनों आरोपी के विरूद्ध ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है व अभियोग मे आगामी अन्वेषण जारी है।


