घुमारवीं (जीवन),
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा है। ये आत्म निर्भर भारत का बजट है। कृषि और किसानों के कल्याण पर सर्वोच्च ध्यान दिया है। इस बजट में मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी सौगात दी है। गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। गर्ग ने कहा कि केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात मिली है। कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी। 12 लाख रूपये की आय तक शून्य आय कर होगा। यह छूट मध्यम वर्ग की वित्तिय खुशहाली बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। इससे देश के करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट में केंद्र सरकार ने कर प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी और कर प्रणाली सरल एवं प्रभावी होगी। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट किसानों के लिए सौगात लेकर आया है। किसान केकिट कार्ड की आय सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रूपये कर दी है। इससे किसानों को अधिक वितिय सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गर्ग ने बजट को संतुलित और प्रगतिशील बताते हुए कहा कि यह देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…
ब्यूरो रिपोर्ट । हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित Police Training College Daroh (PTC) डरोह में अनुशासन…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना कुमारसैन में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत श्री…