SUI टीम ने दो युवकों से पकड़ी चरस,आरोपी गिरफ्तार

0
1181

ददाहू (हेमंत चौहान),

जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने आज डोम का बाग, हरिपुरधार संगड़ाह मुख्य सड़क के पास दो युवकों के कब्जे से चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 941 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों युवकों की पहचान पुलिस के मुताबिक एक आरोपी गांव टिक्करी, कोरग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष,दूसरा आरोपी निवासी ग्राम जरवा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हि.प्र., उम्र 24 वर्ष शामिल है। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में ND&PS Act की धारा 20 और 29 के तहत FIR दर्ज की गई है | पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डी एस पी संगडाह मुकेश कुमार डडवाल ने मामले की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here