राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर एक, पांच और सात के अतिरिक्त ग्राम पंचायत शलाना के कड़ीयूत इत्यादि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों द्वारा तेदुएं को घूमते देखा गया है । जिससे लोगों में भयावह की स्थिति बनी हुई है। वन मंडल अधिकारी राजगढ़ समीर राज ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अथवा बच्चा सांयकाल के बाद अकेले घर के बाहर न जाएं। रात्रि होने से पहले अपने मवेशियों को उचित समय पर गौशाला में बंद कर दें । इसके अतिरिक्त अपने घर के खिड़की व दरवाजे भी सांय काल के उपरांत बंद कर दें ताकि तेंदुआ किसी व्यक्ति को न झपट ले । वन विभाग के एक कर्मचारी का कहना है कि वन मंडल कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ घूमते हुए नजर आया है । इसी प्रकार कड़ीयूत वार्ड नंबर सात के पायलन में भी स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को देखा गया है ।

