Uncategorized

राजगढ़ ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने लोक निर्माण सचिव को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने पिछले दो महीनों से सरकारी कार्यों के भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण सचिव को अधिशाषी अभियंता राजगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है । उपरोक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से सरकार ने ट्रेज़री को अघोषित बंद किया हुआ है जिससे ठेकेदारों व अन्य लोगों के बिलों के भुगतान नहीं हो पा रहे है । हालांकि विभाग बिलों को पास करके ट्रेज़री को भेज रहा है, ट्रेज़री ने पहले इन बिलों को अपने पास होल्ड रखा और अब इन बिलों को वापिस विभागों को भेज दिया गया है । ठेकेदारों ने इस बाबत विरोध प्रकट करते हुए कहा कि उनके भुगतान न होने की वजह से खरीदे गए सीमेंट, स्टील, रेत, बजरी, पेट्रोल पंप सहित अन्य सामानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है व लेबर की पेमेंट न होने की वजह से उन्हें दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है, जिस वजह से लेबर पलायन होने पर मजबूर हो गई है व ठेकेदार बैंकों के ऋण व मार्केट के उधार से भारी परेशानी झेल रहे है । ठेकेदारों ने कहा कि आज तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जिससे प्रदेश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत हो गए है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है । सरकार के विकास के पहियों को ठेकेदार गति देते है ठेकेदार अपने लाखों करोड़ों रुपए लगा कर सरकार के कार्यों को गति देते है लेकिन सरकार उसका भुगतान न करके हजारों ठेकेदारों के साथ अन्याय कर रही है, सरकार के रवैए से आज प्रदेश का विकास थम चुका है। राजगढ़ एसोसिएशन ने कहा कि सभी ठेकेदारों ने कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया है और यदि शीघ्र ही सभी पेमेंट्स क्लियर नहीं हुई व ठेकेदारों को हुए नुकसान का क्लेम नहीं मिला तो आने वाले समय में ठेकेदार लेबर सहित धरना प्रदर्शन करके सरकार के नुमाइंदों व अधिकारियों का घेराव करेंगे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

3 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

4 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

22 hours ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

22 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…

22 hours ago

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…

1 day ago