संजौली में बस ने महिला को मारी टक्कर महिला, गंभीर रूप से घायल

0
741

पार्षद अंकुश ने अपनी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में एक तेज रफ्तार बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे महिला जमीन पर गिर गयी और महिला को गंभीर चोटें आई है ।मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए, लेकिन उसे कोई IGMC अस्पताल नही ले जा रहा था, वही स्थानीय पार्षद अंकुश मौके पर पहुचे ओर महिला को तुरंत अपनी गाड़ी में उपचार के लिए IGMC ले गए जहा उनका इलाज चल रहा है।

घटना आज दोपहर करीब ढाई बजे पेश आई है। जब सड़क पर चल रही एक महिला को निजी बस ने संजौली चौक पर टक्कर मार दी । जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी। फ़िलहाल महिला की पहचान नही हो पाई है। महिला शिमला के मशोबरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और वह किसी काम से अस्पताल आई थी।अस्पताल से वापिस जाते उनके साथ यह हादसा हुआ है। घायल महिला को नगर निगम शिमला के पार्षद अंकुश वर्मा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया है।

स्थानीय पार्षद अंकुश ने बताया कि करीब ढाई बजे के करीब यह घटना हुई है। जब वह संजौली चौक से गुजर रहे थे इस दौरान एक बस ने महिला को टक्कर मार दी । महिला टक्कर में घायल हो गयी । जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को IGMC पहुँचाया गया है।जहां उनका उपचार चला हुआ है।।उन्होंने कहा कि वह महिला को नही जानते लेकिन महिला मशोबरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here