अपराध /दुर्घटना

राजगढ़ : आबकारी एवं कराधान विभाग में तैनात निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ में आबकारी एवं कराधान विभाग में तैनात निरीक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला ग्रामीणों व एक वाहन चालक की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार निरीक्षक जिला मण्डी निवासी तिलकराज पिछले काफी समय से डियूटी पर नहीं जा रहा है। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई कि वह शराब पीकर लोगों को तंग करता है। सोमवार को भी उसने गिरिपुल के पास एक वाहन नम्बर एचपी16 एए 3999 जोकि दवाईयों की सप्लाई लेकर जिला शिमला के रामपुर जा रहा था को रोका और चालक से कागज मांगे। पहचान पत्र मांगने पर उसने नहीं दिया और स्वयं को आबकारी एवं कराधान विभाग का आयुक्त बताया। वह शराब के नशे में था, जिसके चलते चालक को शक हुआ और उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में लिया और उसका मेडिकल करवाया गया । पुलिस ने जब इस बारे आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ अविनाश चौहान से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह निरीक्षक पिछले काफी समय से डियूटी से गैरहाजिर चल रहा है। डीएसपी राजगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे उप पुलिस अधीक्षक संगड़ाह मुकेश कुमार ने संपर्क करने पर बताया कि पुलिस ने तिलकराज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारम्भ कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

3 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

3 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

4 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

7 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

19 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

20 hours ago