अपराध /दुर्घटना

स्पैल वैली के घर में लगी आग, 70 साल की बुजुर्ग महिला जिंदा जली

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

सर्दियों के समय में आगजनी की घटनाएं देखने को मिलती है | प्रदेश की बात की जाए तो बीते दिनों से बहुत आगजानी की घटनाएं देखने को मिली, जिसमें लोगों के घर जल कर राख हो गए | ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू की स्पैल वैली में बीती रात को एक घर में आग लग गई | इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि पूरा घर जलकर राख हो गया | जिला आपदा प्रबंधन ने महिला की मौत की पुष्टि की है |
जानकारी के अनुसार, शिमला जिले के रोहड़ू की स्पैल वैली के कुटाड़ा गांव में सोमवार की रात को एक घर में आग लग गई | श्याम लाल पुत्र दीवानु का यह तीन मंजिल का यह घर था, जो की पूरी तरह से जलकर राख हो गया | घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस और एसडीएम मौके के लिए रवाना हुए थे | काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन घर के अंदर से एक बुजुर्ग महिला बाहर नहीं निकल पाई | बाद में उसकी तलाश की गई तो महिला का शव बरामद हुआ | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्याम लाल की बेटी श्वेता ने बताया कि वो अपनी दादी दोसरी देवी के साथ किचन में बैठी थी और उस वक्त बुखारी जल रही थी | अचानक किचन की दीवारों पर लगाई गई लकड़ी ने आग पकड़ ली | देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई | पुलिस ने बताया कि 3 मंजिला मकान में 6 कमरे थे | सूचना मिलने के करीब एक घंटा देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची | उधर, शिमला पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला दोसारी देवी का शव ऊपरी मंजिल में जली हुई हालत में बरामद किया गया है | मौके पर स्थानीय डॉक्टर पूजा ने शव का पोस्टमार्टम किया और परिजनों को सौंप दिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

8 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

9 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

9 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

12 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

18 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

19 hours ago