Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषि धवन ने किया संन्यास का ऐलान

मंडी शहर से ताल्लुक रखते हैं और ऋषि धवन
मंडी (नितेश सैनी),

भारतीय टीम ने सिडनी में खेले गए 2025 के पहले टेस्ट में हार के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हाथ से गंवाई दी | अब इस सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर ऋषि धवन ने संन्यास का एलान कर दिया| हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले ऋषि धवन ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संन्यास का एलान किया है। लेकिन गौर की बात है कि ऋषि धवन ने सिर्फ सीमित ओवर के क्रिकेट से संन्यास का एलान किया | हिमाचल प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ऋषि ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया कि वह सिर्फ सीमित ओवर क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं | इसका मतलब वह रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ सकते हैं | बता दें कि ऋषि ने भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला | उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और इसी साल वह टीम से बाहर हुए और दोबारा कभी जगह नहीं बना सके |

ऋषि ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारी दिल के साथ, हालांकि मुझे कोईपछतावा नहीं हैं, मैं भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से अपने संन्यास का एलान करना चाहता हूं | यह एक ऐसा खेल है, जिसने पिछले 20 सालों में मेरी जिंदगी को परिभाषित किया है | इस खेल ने मुझे असीम आनंद और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी। “मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के जरिए मुझे दिए गए मौकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए एक पल लेना चाहता हूं।

ऋषि धवन ने भारतीय टीम के लिए 3 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला | वनडे में उन्होंने 12 रन बनाए और 1 विकेट चटकाया | इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1 रन बनाया और 1 विकेट लिया | ऋषि ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और जून 2016 में अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेला।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू पुल का निर्माण इसी सरकार के कार्यकाल में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री ,

सिरमौर को जल्द मिलेंगी नई डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी रेणुका…

2 hours ago

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

21 hours ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

22 hours ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

1 day ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

1 day ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago