Uncategorized

ददाहू में 48 लाख से बने उपकोष कार्यालय का किया लोकार्पण

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता)

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज नाहन विकास खंड के अंतर्गत ददाहू में लगभग 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित उपकोष कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। पूर्व जिला कोष अधिकारी नाहन पुलकित संदल ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेजरी का अपना भवन बनने से अब विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों व उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा तथा तहसील कार्यालय में भी कमरों की कमी दूर होगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के डीडीओ इस उपकोष कार्यालय के माध्यम से करोड़ों रुपए का वार्षिक लेनदेन करते हैं। उन्हें भी इस उपकोष कार्यालय के निर्माण से काफी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा की राजस्व विभाग ने इस उपकोष कार्यालय के निर्माण के लिए अपनी चार बिस्वा भूमि वित्त विभाग के नाम स्थानांतरित की है। इस अवसर पर तपेंद्र सिंह चौहान, मित्र सिंह तोमर, स्थानीय ग्राम पंचायत ददाहू के प्रधान पंकज, प्रधान ग्राम पंचायत संगडाह सतपाल तोमर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नाहन आलोक जुनेजा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी ददाहू दिलीप चौहान, एसडीओ विद्युत विभाग कोमल शर्मा,तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, एस एच ओ प्रियंका चौहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

27 minutes ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

13 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

14 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

14 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

17 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

23 hours ago