रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी द्वारा रामपुर परियोजना का दौरा किया गया | विकास मारवाह, मुख्य महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस द्वारा सर्वप्रथम उनका अभिनन्दन किया गया और परियोजना दौरे के लिए धन्यवाद प्रकट किया | चौधरी ने पॉवर हाउस का दौरा किया और मारवाह ने उनसे तकनीकी जानकारी साँझा की और साथ ही परियोजना से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के विषय में भी अवगत करवाया | चौधरी ने रामपुर एचपीएस टीम कि सी.ओ.डी के 10 वर्ष पूरे होने कि बधाई दी | उन्होंने डिजाईन एनर्जी कि उपलब्धि पर भी सराहना करते हुए सभी को बधाई दी | चौधरी ने आशा प्रकट की कि रामपुर एचपीएस इसी प्रकार निरंतर नए आयाम छूता रहे और नए लक्ष्यों को बनाकर देश की प्रगति में निरंतर एक अहम भूमिका निभाता रहे | उन्होंने यह भी आह्वाहन किया की रामपुर एचपीएस अपनी उत्पादन क्षमता को बरक़रार रखते हुए उत्तरोतर और भी नए आयाम कायम करेगा | उनहोंने विशेष तौर पर ओ.एंड.एम टीम की सक्रियता एवं कुशलता की सराहना की | इस उपलक्ष्य पर कार्यकारी निदेशक, संदीप कुमार, एनएचपीसी एवं रामपुर एनएचपीसी के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें |

