राजकीय महाविद्यालय सोलन के 45 छात्र (11) व छात्राओं (34) के समूह ने प्रोफेसर प्रमोद, असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के मार्गदर्शन में शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत राज्य संग्रहालय शिमला व भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्रों में इतिहास के विभिन्न पहलुओं के प्रति रुचि पैदा करना तथा पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों की जानकारी देना था। इस भ्रमण के अंतर्गत छात्रों को हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य कला, पांडुलिपियों, पुरातत्व अवशेषों, मुद्रा शास्त्र व इतिहास के अन्य पहलुओं की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। राज्य संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष डॉ. हरि चौहान इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे जिन्होंने राज्य संग्रहालय का विस्तृत विवरण छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…