Categories: Uncategorized

यशस्विनी शर्मा व देवांशु कमल ने ज़िला स्तरीय “साइंस क्विज” में चमकाया गुरुकुल पीच वैली का नाम


निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का कल शाम 7 नवंबर को समापन हो गया। जिसमे सब डिवीजन राजगढ़ की ओर से गुरुकुल पीच वैली स्कूल राजगढ़ से कक्षा आठवीं के देवांशु कमल तथा यशस्विनी शर्मा ने भाग लिया। जूनियर वर्ग का फाइनल क्विज बहुत ही अनुभवी क्विर मास्टर आशीष शर्मा ने लिया जो लगभग पिछले 10 वर्षों से बखूबी क्विज मास्टर की भूमिका निभा रहे है। फाइनल क्विज काफी रोमांचक था जिसमे इनका मुख्य मुकाबला पोंटा साहिब के बहुत ही प्रतिष्ठित स्कूल divine wisdom के बच्चों के साथ हुआ। लगभग चार राउंड तक बिल्कुल बराबर का स्कोर चल रहा था, पांचवे तथा छटे राउंड में लगातार लीड लेकर गुरुकुल के इन होनहारों ने जिला भर में प्रथम स्थान हासिल कर सभी को अचंभित कर दिया। अचंभित होने का मुख्य कारण यह था कि Dewine Wisdom स्कूल लगभग लगातार कुछ वर्षों से ये खिताब अपने नाम करते आ रहा था, गुरुकुल के बच्चों के लिये यह पहला मौका था। यशस्विनी तथा देवांशु अब राज्य स्तर पर होने वाले चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर स्कूल, तथा समस्त राजगढ़ में खुशी की लहर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago