हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ग्रुप 1 युवा महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय सोलन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
474


ब्युरो रिपोर्ट : राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 14 से 16 अक्टूबर 2024 तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप वन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 70 महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस युवा महोत्सव में भाषण ,वाद- विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,रंगोली, पोस्टर मेकिंग ,कार्टूनिंग ,क्ले मॉडलिंग, कोलाज, स्पॉट पेंटिंग और स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रोफेसर प्रमोद और प्रोफेसर कनुप्रिया के नेतृत्व में महाविद्यालय सोलन की 13 सदस्यों की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में साहिल रनाईक और पारुल ने द्वितीय स्थान तथा फोटोग्राफी में सरगम प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डॉक्टर एच एल शर्मा ने छात्रों के यथोचित मार्गदर्शन ,सहयोग व निर्देशन के लिए प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉक्टर चमन शर्मा , प्रोफेसर प्रमोद , डॉ आरती नेगी, प्रोफेसर आलिशा चौहान और प्रोफेसर कनुप्रिया की सराहना करते हुए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी ।उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत लगन और समर्पण से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here