Uncategorized

मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें सभी पंजीकृत अस्पताल -अजय सौलंकी


नाहन – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 साल पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में आयुष्मान भारत पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें विधायक नाहन अजय सौलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में जिला के लोगों को आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है । उन्होंने जिला के सभी पंजीकृत अस्पतालों से अपील की कि वह मरीज को बेहतर से बेहतर सेवाएं प्रदान करें ताकि इस योजना का मूल उद्देश्य पूरा हो सके उन्होंने बताया कि इस योजना में भारत सरकार द्वारा करवाए गए सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार व राष्ट्रीय बीमा योजना के 2014 – 2015 के लाभार्थी शामिल हैं उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी तरह की गंभीर बीमारियों सहित 1800 तरह की बीमारियां कर की जाती हैं और इस योजना में 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा राशि में अस्पताल में भर्ती होने पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं होगा। इस अवसर पर विधायक नाहन द्वारा जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत अच्छा कार्य करने वाले 6 अस्पतालों डॉ.वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब, श्री सिद्धिविनायक अस्पताल पौंटा साहिब, प्रियांशी अस्पताल पौंटा साहिब, जगदीश चंद्र जुनेजा अस्पताल पौंटा साहिब और संजीवनी आइस हेल्थ केयर नाहन के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्वागत करते हुए बताया कि जिला सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना में 10 25 17 लोग पंजीकृत हो चुके हैं तथा अब तक जिला के 26068 लाभार्थी इस योजना का लाभ ले चुके हैं जिनका कुल खर्च 356489959 करोड रुपए है। इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर मनीष अग्रवाल, डॉक्टर बलजीत नेगी, गगनदीप ढिल्लों, कमल चौहान, ईश्वर लाल तथा गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे

Himachal Darpan

Recent Posts

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

11 hours ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

12 hours ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

16 hours ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

18 hours ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

18 hours ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

19 hours ago