4 परियोजनाओं की टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।: 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी परियोजना में आंतर बॉलीवॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 4 परियोजनाओं की टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे हैं। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार व उनकी धर्मपत्नी अनामिका कुमार ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एनजेएचपीएस की टीम ने सीएचक्यू की टीम को हराकर जीत अपने नाम की। दूसरे मुकाबले में आरएचपीएस की टीम ने अरूणांचल प्रोजेक्ट्स की टीम को हराकर मैच जीता। तीसरे मैच में आरएचपीएस की टीम ने एनजेएचपीएस की टीम को पराजित किया व दिन के आखिरी मुकाबले में सीएचक्यू की टीम ने अरूणांचल प्रोजेक्ट्स की टीम को हराकर जीत हासिल की। सभी प्रतियोगियों ने खेल भावना, उत्साह और टीमवर्क की अदभुत मिसाल पेश की। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं और साथ ही फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। एनजेएचपीएस हमेशा से खेलों के महत्व को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी ऐसे ही कर्मचारियों के लिए खेलों का आयोजन करने के लिए तत्पर रहेगा।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…