Uncategorized

रामपुर परियोजना ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्लीन स्ट्रीट फ़ूड का किया आयोजन


सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत रामपुर परियोजना प्रबंधन द्वारा क्लीन स्ट्रीट फुुड हब का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तरह तरह के व्यंजन बनाए गए। साथ ही यहां पर लगी प्रदर्शनी को लोगों ने न केवल निहारा बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस मौके पर रामपुर परियोजना के प्रमुख विकास मारवाह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस आयोजन पर बायल गाँव के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा हिमाचल प्रदेश के तरह तरह के परंपरागत व्यंजनों को परोसा गया।

महिलाओं ने पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन परोसे

परियोजना प्रमुख ने महिलाओं द्वारा बनाये परंपरागत व्यंजनों की प्रशंसा की एवं उनका इस कार्यक्रम में भाग लेने पर धन्यवाद करते हुए महिलाओं को रामपुर परियोजना कार्यालय व आवासीय परिसर के नजदीक इस तरह के व्यंजनों का स्टाल लगाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने स्वयं सहायता समूहों को अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन करने के लिए इंडक्शन कुकर का आवंटन किया। इसी कार्यक्रम के साथ माँ के नाम केम्पेन के तहत पंचायत गडेज के गॉव कोयल में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल व युवक मंडल, कोयल के सहयोग से 100 पौधे लगाये गये। परियोजना प्रमुख ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण में संतुलन बनाने व प्रदुषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड लगाने की अपील की। परियोजना प्रमुख, ई. विकास मारवाह,ने एसजेवीएन, प्रबंधन का नैतिक एवं नीतिगत सहयोग करने के लिए आभार जताया।:

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago