नाहन 27 सितंबर; उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन के संयुक्त तत्वाधान में आज आपदाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक अभ्यास का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, शिलाई में किया गया।
गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, नाहन से प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार की अगुवाई में छात्रों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव के तरीके व विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाने संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लीडिंग फायरमैन, रमेश चंद द्वारा छात्रों को अग्निशमन सुरक्षा, प्रकार एवं अग्निशामक यंत्रों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय, शिलाई के लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया।
इस अवसर पर आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन तोताराम शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय, शिलाई जीत राम कश्यप व अन्य स्वयंसेवक, शैक्षणिक व गैर- शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…