निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में दिनांक 24 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत उच्च शिक्षा निदेशक डॉ० प्रमोद चौहान थे तथा विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र वर्मा रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा की गई । एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शिव भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की जानकारी सांझा की । इस समारोह का विषय “सेवा के लिए प्रेरणा” रखा गया था , जिसक उदेश्य विद्यार्थियों की समाज तथा राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करना था । इस कार्यक्रम मे रंगोली तथा प्रशनोत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों ने राजस्थानी ,हार्यनवी, पंजाबी तथा हिमाचली नृत्यों से खूब समा बांधा । मुख्यातिथि डॉ प्रमोद चौहान ने अपने भाषण मे कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारीयों का भाव विकसित करना और राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहना है।
चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…