Uncategorized

राजगढ़ खंड के युवा वैज्ञानिक ने इतिहास रच कर किया देश व् प्रदेश का नाम रोशन

ब्युरो रिपोर्ट : राजगढ़ खंड के दूर-दराज क्षेत्र रासू मांदर के ग्राम टाली भुज्जल निवासी के निवासी युवा वैज्ञानिक डा० रितेश वर्मा ने हाल ही में Stanford University and Elsevier द्वारा जारी की गई टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया है, यह University प्रतिवर्ष विश्व भर के टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूचि जारी करती है I इस विश्व के वैज्ञानिकों की सूचि में नाम दर्ज होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव् का विषय है I

          एक साधारण परिवार में जन्मे डा० रितेश वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा S.V.N स्कूल राजगढ़ में कक्षा प्रथम से पांचवी तक (पांचवी में पूरे खंड में प्रथम), छटी सेदसवी J.N.V नाहन में प्रथम श्रेणी का Topper, ग्यारवी व् बारहवी रा० वैद्य सूरत सिंह विद्यालय राजगढ़ से साइंस का Topper तथा B.Sc, Govt. Degree College Solan से व् M. Sc Shoolini University से बतौर Gold Meadalistउत्तीर्ण की और PhD भी Shoolini University से उत्तीर्ण की है I वर्तमान में Amity University,  Gurgaon में Ass. Pro. Of Physics के पद पर कार्यरत है तथा अध्यापन कार्य के साथ साथ शोध कार्य भी चल रहा है I

          इस ऐतिहासिक मुकाम को पाने वाला सबसे कम उम्र का गौरव भी प्राप्त किया है I डा० रितेश वर्मा ने जहाँ पूरे विश्व के वैज्ञानिकों की सूचि में अपनी मेहनत से भारतवर्ष का लोहा मनवाया है तथा वहीँ पूरा प्रदेश व् दूर-दराज का क्षेत्र रासू-मांदर, टाली भुज्जल का नाम भी विश्व पटल पर अंकित किया है तथा बधाई सन्देश का तांता लगा हुआ है I इसका सपना विश्व के चुनिन्दा उन वैज्ञानिकों में अपना नाम दर्ज करवना है जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है I इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों व् माता-पिता को दिया है I

Himachal Darpan

Recent Posts

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

13 hours ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

14 hours ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

17 hours ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

20 hours ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

20 hours ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

21 hours ago