Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय सोलन में इतिहास, चित्रकला और संगीत विभाग द्वारा एक दिवसीय ‘भाव तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय सोलन में इतिहास, चित्रकला और संगीत विभाग द्वारा एक दिवसीय ‘भाव तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रीता शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सोलन तथा वशिष्ठ अतिथि के रुप में डॉ. शिवानी शर्मा, राजकीय महाविद्यालय पझौता (जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व पाषाण कालीन औजारों के मॉडल, ऐतिहासिक सिक्के, चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सितार वादन, लोक गायन, शास्त्रीय तथा लोकनृत्य जैसे गिद्दा, राजस्थानी तथा नाटी इतिहास, चित्रकला तथा संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई । मुख्य अतिथि डॉ. रीता शर्मा द्वारा इतिहास , चित्रकला व संगीत की उपयोगिता को समझाते हुए विद्यार्थियों को सोलन जिले के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करने के लिए तथा उनका इतिहास जानने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा वशिष्ठ अतिथि डॉ. शिवानी शर्मा द्वारा इतिहास ,चित्रकला व संगीत तथा संस्कृति पर अपने विचार और अपने शोधकार्य को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। मुख्य अतिथि और वशिष्ठ अतिथि द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं और चित्र कला के विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार तथा अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा डॉ. चमन शर्मा, प्रो. प्रमोद, डॉ. विजेश पाण्डे और डॉ. वंदना को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

16 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

19 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

23 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago