ब्युरो रिपोर्ट : राजकीय महाविद्यालय पझोता की इको क्लब इकाई द्वारा विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर 16 सितंबर, 2024 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गई । इन प्रतियोगिताओं में काजल ठाकुर, श्रुति, मंजू,नितिका, राहुल, अंजली बाला, कशिश और नीरज ने हिस्सा लिया ।यह कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किया गया जिसमे महाविद्यालय के प्रचार्या डॉ शिवानी शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस वर्ष विश्व ओज़ोन दिवस की थीम “Ozone for life” थी।इस अवसर पर इको क्लब की संयोजक सहायक प्रोफ़ेसर आशा रानी ने विद्यार्थियों को ओज़ोन के महत्व के बारे में बताया तथा अपने जीवन में छोट-छोटे बदलाव करके ओज़ोन परत तथा पर्यावरण के सरंक्षण के बारे में बताया। “विश्व ओज़ोन दिवस”के अवसर पर छात्रों को एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसका विषय The Ozone Layer -Save Ozone, Save Earth था।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा जी ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल पद्धति अपनाकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया।
कार्यक्रम के सफल और सुचारू आयोजन के लिए डॉ शिवानी शर्मा जी ने सहायक प्रोफ़ेसर आशा रानी (संयोजक इको क्लब), सहायक प्रोफ़ेसर अनिकेत शर्मा तथा सहायक प्रोफ़ेसर सौरभ ठाकुर को हार्दिक बधाई दी। इस कार्यक्रम के दौरान श्री सुभाष अत्तरी जी एवं श्री जोगिंदर्जी भी उपस्थित रहे।


