Uncategorized

राजगढ़ स्कूल को आल राउंड बेस्ट स्कूल चुना गया |

राजगढ़ (निशेष शर्मा) पी एम् श्री उत्कृष्ट वैद्य सूरत सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद व् सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मेजबान राजगढ़ स्कूल को आल राउंड बेस्ट स्कूल चुना गया | प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की और विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं की टीमों ने मार्च पास्ट द्वारा मुख्यातिथि को सलामी दी | उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु के नेतृत्व में जहां प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है वहीं पुरानी शिक्षा प्रणाली को बदलने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। शिक्षा के लिए 880 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।उन्होंने बच्चों में नशों की बड़ती लत पर भी चिंता व्यक्त की और नशों पर लगाम लगाने में सभी को सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यार्थी जीवन मात्र किताबों तक सीमित नही होना चाहिए और खेलकूद में सभी विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए | उन्होंने छात्राओ से अपना लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान भी किया और अपने गुरुओ, माता पिता और बड़ो का आदर करने की सिख दी। उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 25 हजार की राशी देने की घोषणा की।इससे पहले स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य कांता चौहान ने मुख्यातिथी का स्वागत किया और बताया कि चार दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों की 301 छात्राओं ने भाग लिया | खेल प्रभारी भाग सिंह ने बताया कि खो-खो में मेजबान राजगढ़ ने फाईनल में धरोटी को हराकर पहला स्थान हासिल किया | वॉलीवाल में फागू की खिलाड़ियों ने बाजी मारी | उन्होंने फाईनल में डिब्बर स्कूल को पराजित किया | कब्बडी में भनोग ने बढोली को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया | बेड मिन्टन व योगा में सनोरा स्कूल प्रथम स्थान पर रहा | कुश्ती की ट्राफी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भनोग के नाम रही, जबकि कोटला बांगी स्कूल उप विजेता बना। कुश्ती के 50 किलो वर्ग में कोटला बांगी की नेहा ने जदोल टपरोली की मोनिका को हराकर विजेता बनी। 53 किलो वर्ग में भनोग स्कूल की निहारिका ने कोटला बांगी की शगुन को पराजित किया। 57 किलो वर्ग में भनोग की नेहा ने गढ़ोल पिडग की तानिया को परास्त किया। 59 किलो वर्ग में भनोग कई हिना ने दून देवरिया की सिमरन को हराकर विजेता बनी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य में देवठी मझगांव प्रथम व फागू द्वितीय स्थान पर रहे। ओर्केस्ट्रा में राजगढ़ स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। समूह गान में गुरुकुल पीच वेली स्कूल प्रथम व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में राजगढ़ स्कूल की पारुल सिंह प्रथम व गुरुकुल स्कूल की निवेदिता द्वितीय स्थान पर रही। वोकल गायन में दीदग स्कूल की मुस्कान प्रथम व गुरुकुल स्कूल की औशी सिंह द्वितीय स्थान पर रही। शास्त्रीय संगीत में राजगढ़ स्कूल पहले स्थान पर रहा। संस्कृत श्लोक में राजगढ़ स्कूल की महक पहले व सनियों दीदग स्कूल की दीवाशी दूसरे स्थान पर रही।संस्कृत गीतिका में सनियों दीदग स्कूल की दीवाशी प्रथम व राजगढ़ स्कूल की महक दूसरे स्थान पर रही

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पुली से नीचे गिरी बाइक; चालक की मौत, एक गंभीर

(ब्यूरो रिपोर्ट ), नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

जोगिंद्रनगर में जीत का जश्न बना अफरातफरी, उग्र सांड के हमले में 7 लोग घायल

(ब्यूरो रिपोर्ट ), जोगिंद्रनगर, मंडी। नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर…

2 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…

1 day ago

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

2 days ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

2 days ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

2 days ago