Uncategorized

“एक पेड़ मां के नाम”अभियान के अन्तर्गत मैगा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बन्जार द्वारा आज दिनांक 04 सितम्बर, 2024 को राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत स्थानीय गैर-सरकारी संस्था “सिराज वेंचर सोसाइटी” के साथ संयुक्त रूप से एक मैगा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 60 स्वयं-सेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार तथा सिराज वेंचर सोसाइटी के 10 सदस्यों ने अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में इस पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी नागरिक बंजार श्री पंकज शर्मा ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और महाविद्यालय परिसर में दियार का पौधा रोप कर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्वयं-सेवियों तथा युवाओं से मां प्रकृति के प्रति सद्भावना सहित पौधारोपण कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बंजार प्रशासन द्वारा आगामी दिनों आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा सिराज वेंचर सोसाइटी को आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर 96 शहतूत, 2 जूनिपर, 200 दियार तथा 100 वान कुल मिलाकर 398 पौधे महाविद्यालय परिसर तथा बाइपास सड़क किनारे रोपे।
इस अवसर पर सिराज वेंचर सोसाइटी के सदस्य तथा पर्यटन व्यवसायी शुभम ठाकुर द्वारा सभी के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसके लिए इकाई की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयं-सेवियों तथा युवाओं ने प्रत्येक पौधे को अपनी मां तथा प्रकृति मां के लिए समर्पित करते हुए इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। अन्त में सभी स्वयं-सेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत गाया तथा यह बृहद पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

5 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

17 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

22 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

24 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago