Categories: Uncategorized

आईजीएमसी में मनाया नेत्रदान पखवाड़ा

शिमला, ब्यूरो : नेत्रदान में रेजिडेंट डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ का अहम रोल : डॉ सीता शिमला के आईजीएमसी में सोमवार को नेत्र दान पखवाड़े के तहत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह पखवाड़ा 8 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ सीता ठाकुर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रही। नेत्र दान में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने वाले स्टॉफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें एनेस्थीसिया विभाग की डॉ दिव्या गर्ग, ग्रीफ काउंसलर डॉ सारिका, सोटो के ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर नरेश कुमार और स्टाफ नर्स ज्योति को सम्मानित किया गया। नेत्र रोग विभाग के अध्य्क्ष डॉ राम लाल शर्मा ने बताया कि विभाग के तहत अभी तक 422 नेत्र दान किए गए हैं, वहीं 358 नेत्र ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। मौजूदा समय तक 1260 लोगों ने करने के बाद नेत्रदान करने की शपथ ली है। उन्होंने बताया कि नेत्र बैंक की वेटिंग लिस्ट के आधार पर करीब 135 लोग नेत्र दान का इंतजार कर रहे हैं। नेत्रदान से संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आई बैंक समय-समय पर जागरूकता अभियान चलता रहता है। इसके तहत अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एलईडी स्क्रीन के जरिए लोगों को नेत्रदान संबंधी जरूरी जानकारी साझा की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला में प्रतिवर्ष 1500 से 2000 लोगों की मृत्यु होती है लेकिन महज 20 से 22 लोग नेत्रदान करते हैं यानी 1 प्रतिशत मरीज़ ही नेत्रदान करते हैं।कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर व आई बैंक के नोडल अधिकारी डॉ विनय गुप्ता ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि देश में हर साल विभिन्न बीमारियों और दुर्घटनाओं के कारण करीब 1 करोड़ लोगों की मृत्यु होती है जबकि महज 30,000 लोग आंखे दान करते हैं, जबकि 1 लाख लोगों को नेत्रदान की जरुरत रहती है। उन्होने बताया कि अंधविश्वास व विभिन्न भ्रांतियों के कारण लोग नेत्रदान करने से पीछे हट जाते हैं। पिछले दिनों नेत्र रोग विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ आरुषि व डॉ दृष्टि ने पहला और डॉ अन्नया और डॉ अंशु ने दूसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम के दौरान इन विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।इस दौरान नेत्ररोग विभाग की विशेषज्ञ डॉ आरती सरीन, डिप्टी एमएस डॉ अमन, डॉ साद रिजवी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ शोमीन धीमान, डॉ अभिषेक, सेवादासी व रमेश मौजूद रहे।

रक्तदान में रेजिडेंट डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ का अहम रोल : डॉ सीता आईजीएमसी प्रधानाचार्या डॉ सीता ठाकुर ने बताया कि नेत्रदान में रेसिडेंट डाक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ की अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होने कहा कि डॉक्टरों व नर्सों का मरीज़ व तीमारदारों के साथ भावनात्मक रिश्ता बन जाता है। इससे मृत्यु के बाद मरीजों के तीमारदारों को नेत्रदान के लिए सहमत करवाना आसान हो सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

26 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

28 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

49 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

55 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 hour ago