राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता): राजगढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट के चार विद्यार्थियों ने जिला स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले जोनल स्तर पर विजेता ट्रॉफी जीती थी । अब यह चार विद्यार्थी रोहित, ईशान, चिराग कुश्ती प्रतियोगिता में राजयस्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा साथ ही ईशान बॉक्सिंग में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल बनियाल को जाता है। SMC ने प्रधानाचार्य भाग सिंह व सभी अध्यापकों को इस सफलता पर बधाई दी है।
Home Uncategorized राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट के चार विद्यार्थी राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता...
