Categories: Uncategorized

संजौली महाविद्यालय के विद्यार्थी ने देश को दिलाया गोल्ड

शिमला : राजकीय महाविद्यालय संजौली के हिंदी विभाग के विद्यार्थी अमन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है ।अमन ने युगांडा की राजधानी कंपाला में जुलाई 2024 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। अमन ठाकुर वर्तमान समय में संजौली महाविद्यालय से एम ए हिन्दी की पढ़ाई कर रहा है।महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती भागडा ने अमन ठाकुर को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा अमन की यह उपलब्धि हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत कौरव की बात है ।अमन ने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल अपने महाविद्यालय का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इससे पूर्व अमन ने जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ।झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अमन ने 16 खिलाड़ियों में प्रथम स्थान बनाकर अपनी योग्यता स्थापित की थी। अमन के इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार इसका चयन युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया। जहां इन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर महाविद्यालय, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago