गावँ भनोग में 800 वर्ष पुराने प्राचीन शिवलिंग के मंदिर शिखर पर कलश की हुई स्थापना

0
730

हरदेव भारद्वाज, राजगढ़ : आज बाग भनोग गावं में भगवान शिव के मंदिर शिखर में कलश स्थापना का आयोजन किया गया. इस उपलक्ष पर सतीश ठाकुर जिला परिषद, सदस्य शिलांजी व देव शर्मा निहोग निवासी ने बतौर मुख्य यजमान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के आयोजक व् शिवमन्दिर प्रन्धक रत्न प्रिया व् कमेटी बाग भनोग के अध्यक्ष नित्यनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की यह शिवलिंग लगभग 800 वर्ष पुराना है, जिसकी महिमा को शब्दों में कहा नहीं जा सकता है, इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले कई वर्षों से गावं वालों , श्रद्धालुओं के आपसी सहयोग से चल रहा है. अभी इस मंदिर के बाहरी निर्माण में कार्य बाकि है जल्द ही ये एक भव्य मंदिर में तब्दील होगा और दूर दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले आम जन भी इस प्राचीन जो लगभग 800 वर्ष पुराने शिवलिंग है उसके दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की मंदिर में पुरे विधिविधान के साथ शिखर पर कलश की स्थापना की गई है। इस कार्यक्रम में रत्न हॉबी, वेदप्रकाश शर्मा, भानु चौधरी, कृष्ण दत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, क्षमादत्त, चंद्र मनी पूर्व प्रधान,ग्राम पंचायत डिंबबर, राजेन्द्र, राजपाल, परमेश्ववर दत्त, महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी सहित सेकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की व भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here