संगड़ाह : मलाहन गांव में श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

0
722

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

श्री रेणुका बांध परियोजना के अंतर्गत आने वाले डूब क्षेत्र मलाहन में शुक्रवार सायं श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक गांव के नंबरदार चंद्रमोहन पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक में संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान एवं संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह तोमर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | इस बैठक में मलाहन टूरी कंगाह गांव के लोगों ने भाग लिया। आयोजित बैठक में विस्थापितों से जुड़ी  समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। संघर्ष समिति अध्यक्ष योगेंद्र कपिल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा के हमें एकजुट होकर अपनी मांगों को बांध पर बंधन प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाने की आवश्यकता है | बंद प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को दिए जा रहे कोरे आश्वासन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा के बंद प्रबंधन को विस्थापितों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि विस्थापित होने वाले परिवारजिसमें विस्थापितों ने बांध प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके गांव की करीब तीन बिघा जमीन धारा 17/4 लगने के 17 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अधिग्रहित नहीं की गई जिस कारण वहां के लोगों को इस जमीन का लाखों रुपए मुआवजा भी नहीं मिल पाया है बताते चलें कि मलाहन गांव की जमीन एकदम समतल एवं बहुत उपजाऊ है जहां पर लोग तीन फसलें उगाते हैं जिससे किसान अच्छा खासा लाभ  कमाते हैं लेकिन बांध निर्माण के उपरांत यह देश कीमती जमीन जल मग्न हो जाएगी और लोगों का जनजीवन हस्त व्यस्त हो जाएगा। बैठक में चंद्र मोहन पवार विक्रम सिंह राजेश मल्हन गांव की उपसमिति अध्यक्ष राजेश कुमार जयप्रकाश शर्मा गोविंद शंकर सिंह रामकिशन शमशेर सिंह रंजीत सिंह मुकेश, जयप्रकाश एवं बिट्टू आदि मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here