चंबा : चमेरा- पावर स्टेशन के कार्मिकों ने ली “नशामुक्त भारत” की शपथ

0
524

चंबा(ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 12.08.2024 को चमेरा-III पावर स्टेशन के कार्मिकों ने भारत को नशे से स्वतंत्र रखने के लिए शपथ ली। पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में पावर स्टेशन प्रमुख श्री अनिल कुमार ने पावर स्टेशन के कार्मिकों को विकसित भारत के निर्माण हेतु नशे से स्वतंत्र रहने की शपथ दिलाई। विदित हो कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अभियान “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” के अंतर्गत यह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here