सिरमौर :एन एस एस इकाई ने किया पौधा रोपण

0
695

राजगढ़(निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय राजगढ़ के प्राचार्य डॉ॰ राजेंद्र वर्मा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश अंगिरस द्वारा किया गया । एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ शिव भारद्वाज की अगुवाई मे स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपित किए गए जिनमे देवदार, आंवला, बेहड़ा , बांस , शीशम , शीमल , ब्यूल , दाडु , आदि थे। प्रत्येक स्वयंसेवी ने एक एक पौधा गोद लिया और पूरे वर्ष भर उनकी देख-रेख का ज़िम्मा लिया। इस अवसर पर वन रक्षक श्री मति सुलेखा , डॉ॰ रणधीर चवाल्टा, प्रो अमिता मेहता , डॉ शशि किरण, डॉ॰ अभिषेक तथा डॉ॰ विपिन ठाकुर आदि मोजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here