मंडी(ब्यूरो रिपोर्ट),
शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जिला ऊना के पेखुबेला में 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की है। हमने निर्णय लिया है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 10 मेगावाट और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्रदेशवासियों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मौजूद रहे।

