कुल्लू(पूजा ठाकुर/संवाददाता),
कुल्लू ज़िले में मानवीय सुख शांति एवं प्राकृतिक शांति हेतु विभिन्न स्थानों पर आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू चैप्टर द्वारा श्रावण मास में रुद्र पूजा का अयोजन किया गया । इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर भुंतर तथा शमशी में तथा व्यक्तिगत स्थानों पर पूजा का आयोजन किया गया । आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू चैप्टर के समन्वयक सुंदर ठाकुर ने बताया कि भक्तजन भिविन्न प्रकार के दोषों से मुक्ति के लिए यजमानी कर के अथवा व्यक्तिगत संकल्प ले कर भी रुद्र पूजा का आयोजन किए जाते हैं । पूजा में सम्मिलित सभी भक्तजन अत्यंत भक्ति भाव से मनोकामना पूर्ति के लिए इस अनुष्ठान में भाग लेते हैं । रुद्र पूजा में सभी भक्तजन दिव्य सत्संग में भी भाग लेते हुए भाव भिवोर रहे । आचार्य आदित्यनाथ तथा साथी पंडितों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आचार्य आदित्यनाथ ने कहा कि सावन माह में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा रुद्र पूजा पूरे भारत वर्ष में कि जा रही है। रुद्र पूजा का मुख्य उदेश्य प्रकृति व अपनी संस्कृति को सुरक्षित रख सके।अब यही रुद्र पूजा मनाली के भिविन्न स्थानों पर भी आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा अयोजित किया जायेगा । इस अवसर पर राधा स्वामी मंदिर के महामंडलेश्वर तथा अन्य संत भी मौजूद रहे

