आज सुबह सुन्नी डैम के नजदीक डोगरी में दो और शव मिले

0
579

शिमला( विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन आज सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए है। इसमें एक शव लड़की का और एक शव पुरुष के हैं। लड़की के शव 14 से 17 साल का प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है।यह जानकारी अतिरित उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी । उन्होंने कहा कि लड़की का शव सही हालात में है। वहीं पुरुष की शव क्षत विक्षत है। चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here